पिछले महीने की तुलना में जुलाई में कम आए कोरोना मामले, देखें राज्यवार आंकड़ों की लिस्ट

पिछले महीने की तुलना में जुलाई में कम आए कोरोना मामले, देखें राज्यवार आंकड़ों की लिस्ट

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 16,812,755  लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 662,095 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना (Corona) से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 545318 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 1057805 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 35747 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1638870 संक्रमित मामले हो चुके हैं।

पढ़ें- कोरोना का कहर: मौतों के मामले में 5वें नंबर पर पहुंचा भारत, जानें देश का आंकड़ा

देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के सर्वाधिक 55,078 मामले सामने आए। वहीं 779 और लोगों की मौत हो गई है। यह लगातार दूसरा दिन है जब 50,000 से अधिक कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 64.54 प्रतिशत हो गई जबकि इस बीमारी से मृत्यु दर घटकर 2.18 प्रतिशत हो गई है। आईसीएमआर के मुताबिक 30 जुलाई तक कुल 1,88,32,970 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 6,42,588 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई।

मार्च में दिल्ली में कोविड की शुरुआत हुई थी। लेकिन हर महीने कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या पिछले महीने की तुलना में न केवल ज्यादा बल्कि कई गुना ज्यादा बढ़ रही थी। लेकिन पहली बार जुलाई में पिछले महीने की तुलना में संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है, करीब 20 हजार कम मामले आए हैं।

अगर मई की तुलना जून से करें तो यह महीना दिल्ली में कोविड संक्रमण का सबसे तीव्र गति से फैलने वाला रहा, औसतन हर रोज दो हजार से ज्यादा मामले आए और कुल 67,516 नए मरीज की पहचान हुई। लेकिन, जुलाई आते ही स्थिति में नियंत्रित दिखाई देने लगी। जुलाई में 30 तारीख तक 47,043 नए मरीज आए, जो जून की तुलना में 20,473 कम हैं। संक्रमण फैलने के बाद यह पहला ऐसा महीना है, जिसमें पिछले महीने की तुलना में संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। यह दिल्ली में संक्रमण का ग्राफ कर्व होने के बजाय फ्लैट होने का पॉजिटिव संकेत दे रहा है। इसी को देखते हुए एक्सपर्ट मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में संक्रमण का ग्राफ नीचे जाएगा।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

69252

60024

1281

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

266

201

4

अरुणाचल प्रदेश

654

827

3

असम

9233

29080

94

बिहार

16845

31350

282

चंडीगढ़ 

355

647

14

छत्तीसगढ़

2789

5921

51

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

394

668

2

दिल्ली

10743

119724

3936

गोवा

1657

4005

42

गुजरात 

13793

44074

2418

हरियाणा

6497

27340

417

हिमाचल प्रदेश 

1105

1387

14

जम्मू एंड कश्मीर 

7662

11842

365

झारखंड

5888

4176

103

कर्नाटक

69708

46694

2230

केरल

10074

12159

70

लद्दाख

277

1094

7

मध्य प्रदेश 

8454

21657

857

महाराष्ट्र 

148454

248615

14729

मणिपुर

829

1672

4

मेघालय

588

210

5

मिजोरम

174

234

0

नागालैंड

936

625

5 

ओडिशा

10463

19746

169

पुडुचेरी

1292

1958

48

पंजाब

     4577

10509

370

राजस्थान

11079

28385

663

सिक्किम

395

214

1 

तमिलनाडु

57962

178178

3838

तेलांगना

15640

44572

505

त्रिपुरा

1723

2962

21

उत्तराखंड

2993

3996

76

उत्तर प्रदेश 

32649

46803

1587

वेस्ट बंगाल

19900

46256

1536

भारत में कुल मामले

545318

1057805

35747


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।